{"_id":"63ceb774609bc46b0b317aad","slug":"employment-fair-on-january-28-offer-letter-given-there-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोजगार मेला 28 जनवरी को, वहीं दिया जाएगा ऑफर लैटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोजगार मेला 28 जनवरी को, वहीं दिया जाएगा ऑफर लैटर
Tue, 24 Jan 2023 05:04 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:04 AM IST
सार
हाथरस में रोजगार मेला 28 जनवरी को लगेगा। रोजगार मेला में होली हब्र्स प्रा लि नोएडा, ई-बैंकर ऑनलाइन प्रा0लि0, बुलन्दशहर इत्यादि कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।
विज्ञापन
job fair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हाथरस द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 28 जनवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, श्यामकुंज, आगरा रोड में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजगार मेला में होली हब्र्स प्रा लि नोएडा, ई-बैंकर ऑनलाइन प्रा0लि0, बुलन्दशहर इत्यादि कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है।
विज्ञापन
मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइड https://sewayojan.up.nic.in/ पर पंजीकरण करा लें। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाना पड़ेगा पंजीयन करने के उपरान्त अपना आईडी पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो मेले में भाग लेना चाहते है और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन नहीं कर पा रहे है, ऐसे अभ्यर्थी भी सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेला में अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ ऑनलाइन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं दो फोटो साथ लेकर जाएं।