{"_id":"659fece9e49825d33504f3fe","slug":"employment-fair-in-sahpau-on-12th-january-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: सहपऊ में रोजगार मेला 12 जनवरी को, चयन कर देंगी ऑफर लैटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: सहपऊ में रोजगार मेला 12 जनवरी को, चयन कर देंगी ऑफर लैटर
Thu, 11 Jan 2024 06:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:58 PM IST
सार
हाथरस के सहपऊ में 12 रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेला में 6-7 कंपनियां या नियोजक आ रहे हैं। कंपनियां बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य, प्रशिक्षित, तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेला
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, राजकीय आईटीआई व उप्र कौशल विकास मिशन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को खण्ड विकास कार्यालय परिसर सहपऊ में 11बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कंपनी चयन कर ऑफर लैटर देंगी।
विज्ञापन
रोजगार मेला में 6-7 कंपनियां या नियोजक आ रहे हैं। कंपनियां बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य, प्रशिक्षित, तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार मेला में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आईटीआई, डिप्लोमा तथा अन्य शैक्षिक योग्यताधारी उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है।
विज्ञापन