{"_id":"63fba03ff96efb80ef025937","slug":"employees-get-salary-before-holi-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, उपस्थिति का मांगा जा रहा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, उपस्थिति का मांगा जा रहा ब्योरा
Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
सार
पंचायती राज विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी प्रमाणपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे कि निर्धारित समय से फरवरी का वेतन निकासी की जा सके।
विज्ञापन
salary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सभी को वेतन व मानदेय का भुगतान होली से पहले हो जाएगा। पंचायती राज विभाग के निदेशक ने सात मार्च से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
लेखा विभाग ने सभी ब्लॉकों से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर अन्य कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। पंचायती राज विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी प्रमाणपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे कि निर्धारित समय से फरवरी का वेतन निकासी की जा सके।
विज्ञापन
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि सभी संविदा कर्मचारियों का भी मानदेय होली से पहले दिलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणपत्र भी ब्लॉकों से मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन