फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eleven teams in the first round out of Hathras

हाथरस इलेवन की दोनों टीमें पहले राउंड में बाहर

Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eleven teams in the first round out of Hathras

हाथरस। बागला कॉलेज के मैदान पर टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से आगाज हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत पूर्व क्रिकेटर व बसपा नेता आशीष शर्मा ने फीता काटकर और पहली गेंद खेलकर की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। 

आयोजक अखिल शर्मा, विकास शर्मा, प्रवीन उपाध्याय, गौरव पचौरी, सिद्धार्थ शर्मा, सोवी कुरैशी के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। पहले दिन चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। पहला मैच हाथरस इलेवन सीनियर व आईटीसी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें आईटीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। शाहिद ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने आई हाथरस इलेवन की पूरी टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच लक्ष्य एकेडमी व हाथरस इलेवन बी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते लक्ष्य एकेडमी ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। राहुल ने 79 रन नॉट आउट बनाए। जवाब में खेलने उतरी हाथरस इलेवन बी की टीम मात्र 70 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षित भारती ने छह विकेट लिए। मैच देखने के लिए ग्राउंड पर काफी दर्शकों की भीड़ लगी हुई थी। 

------

अखिल बने लक्ष्य एकेडमी के कोच

हाथरस। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के कोच पद पर वरिष्ठ क्रिकेटर अखिल शर्मा को मनोनीत कर दिया गया है। अखिल शर्मा को कोच बनाए जाने पर एकेडमी के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। यह जानकारी एकेडमी के सचिव प्रमोद सिंह ने दी है। 

-----

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed