फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity was cut off for seven hours, causing hardship to residents.

Hathras News: सात घंटे ठप रही बिजली, लोगों ने झेलीं दिक्कतें

Sun, 04 Jan 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for seven hours, causing hardship to residents.
कस्बा के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रथम से जुड़े टाउन टू फीडर पर शनिवार को आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत का कार्य कराया गया। इस कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कुल सात घंटे ठप रही। बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए सुबह 10 बजे इस फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए और पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिन इलाकों की बिजली ठप रही, उनमें जलेसर रोड, बिजाहरी, नानऊ रोड, सीवर मोहल्ला, नगला ताल और चामड़ मोहल्ला शामिल हैं। शाम तक लोगों के बिजली से जुड़े जरूरी कार्य ठप पड़े। शाम पांच बजे बिजली बहाल होने पर ही यह कार्य सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह से बिजली न आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पशुओं के लिए चारा तक नहीं कुट पाया। पानी के इंतजाम के लिए भी परेशान होना पड़ा।
-नरेश उपाध्याय


बिजली कटौती के बारे में जानकारी नहीं थी। सुबह से बिजली ठप होने से घर के काम नहीं हो पाए। शाम को बिजली आने पर ही काम पूरे हो सके।
-जितेंद्र कुमार


बिना बिजली के घर में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। शाम को बिजली बहाल होने पर ही काम हो सके।
-प्रदीप उपाध्याय

बिजली कटौती के बारे में पूर्व सूचना दे दी गई थी। निर्धारित समय तक मरम्मत कार्य पूरा करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-आशीष रत्न, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed