फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity spoiled the holiday, it stopped for four hours

Hathras News: बिजली ने खराब कर दी छुट्टी, चार घंटे ठप रही

Mon, 12 Aug 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity spoiled the holiday, it stopped for four hours
शहर में रविवार को चार घंटे से अधिक समय तक रुक-रुककर हुई बारिश से बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। बिना बिजली के रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। शहरी उपकेंद्रों से निकलने वाले अधिकांश फीडरों की बिजली दो से चार घंटे तक बाधित रही। दूसरी ओर, ओढ़पुरा उपकेंद्र से निकलने वाले शहरी क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल (बीसीएम) फीडर की लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे जुड़े इलाकों की बिजली भी करीब तीन घंटे ठप रही।
विज्ञापन


जलभराव के चलते विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के मथुरा रोड ओढ़पुरा, नवल नगर स्थित प्रगतिपुरम, आगरा रोड स्थित नवीपुर, आगरा रोड स्थित गिजरौली, जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप, आगरा-अलीगढ़ रोड बाईपास स्थित न्यू कोटा रोड व वाटर वर्क्स स्थित 33/11 केवी उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों को एहतियात के तौर पर दो घंटे के लिए बंद रखा।
विज्ञापन

शहर के गणेशगंज, घंटाघर, सादाबाद गेट, चामड़ गेट, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, मेंडू रोड, मथुरा रोड, भूरापीर चौराहा, नगला चौबे, ढकपुरा, जलेसर रोड, तरफरा रोड, आवास-विकास कॉलोनी, नवीपुर, लाला का नगला, नाई का नगला, रमनपुर, श्रीनगर, किला गेट, सीयल खेड़ा, गली कौंजड़ान, होली वाली गली, नवीपुर, सादाबाद गेट, लेबर कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, सीयल खेड़ा आदि इलाकों की बिजली भी दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बारिश थमने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए पेड़ को हटवाकर लाइन को सही किया। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की आपूर्ति को रोका गया था। बारिश थमने के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। मथुरा रोड पर बीसीएम फीडर की लाइन पर पेड़ गिर गया था। पेड़ को हटवाकर लाइन को सही करा लिया गया है। आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य कर ली गई।
-विशाल निषाद, उपखंड अधिकारी प्रथम शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed