{"_id":"667a154655487b56fd067f96","slug":"electricity-failure-for-eight-hours-in-hathras-junction-and-20-villages-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116630-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस जंक्शन और 20 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस जंक्शन और 20 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली
Tue, 25 Jun 2024 06:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी कस्बा हाथरस जंक्शन सहित आसपास के लगभग 20 गांवों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आठ घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के 33/11 केवी महौ-भोपतपुर उपकेंद्र से निकलने वाले कस्बा हाथरस जंक्शन फीडर पर सोमवार को डबल सर्किट लाइन बिछाए जाने का कार्य किया गया। इस कारण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कस्बा हाथरस जंक्शन, अजीतपुर, फरौली, बबूलगांव, रामपुर, हाथरस जंक्शन, देवी नगर, नगला केशो, दरियापुर, शंकरपुर, भोपतपुर, अखईपुर, मौहारी, बरौली, कल्याणपुर, सितारी, खेरिया, लुटसान, नगला रामबल, नगला वीरी सहाय आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान रहे।
सोमवार को अलग फीडर बनाने के लिए रेलवे लाइन के बराबर में डबल सर्किट लाइन बनाने का कार्य किया गया। इस कारण 20 गांव और कस्बा हाथरस जंक्शन की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
-सुरेशचंद, अवर अभियंता महौ।