फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity bill relief scheme starts

Electricity Bill: बिजली बिल राहत योजना आज से शुरू, बकाया बिल के भुगतान में दी जाएगी छूट

Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
सार

बिजली बिल राहत योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले और चोरी के प्रकरणों के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Electricity bill relief scheme starts
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 1 दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना की शुरूआत कर रहा है। इससे हाथस जनपद के 32 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि उपभोक्ताओं को कई चरणों में अपने बकाया बिल के भुगतान का मौका दिया जा रहा है। इस योजना में घरेलू दो किलोवाट तक तथा कामर्शियल एक किलोवाट भार के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों के भुगतान में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


यह है योजना

  • 1 से 31 दिसंबर तक पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में पूरी और मूल बिल के बकाये में 25 फीसदी की छूट मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जनवरी में 20 फीसदी और फरवरी में 15 फीसदी छूट मिलेगी।                           
  • एमएलवी 1 (घरेलू) अधिकतम दो किलोवाट और एलएमवी 2 (वाणिज्यिक) एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाये में राहत दी जा रही है।
  • योजना का लाभ एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक उठा सकते हैं।                            
  • योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले और चोरी के प्रकरणों के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।
  • योजना में छूट प्राप्त करने के लिए www.uppcl.org वेबसाइट के माध्यम से अथवा किसी भी विभागीय खंड एवं उपखंड कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।                             
  • पंजीकरण के दौरान 2000 रुपये जमा करने होंगे।
  • पंजीकरण कराते समय शेष बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने के लिए विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसमें से उपभोक्ता द्वारा एक विकल्प का चयन किया जाएगा। 
  • योजना की जानकारी 1912 से भी ली जा सकती है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed