{"_id":"69c564be5fb77dec34059b9e","slug":"elderly-man-dies-in-collision-between-tractor-and-tempo-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, एक बच्ची व महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, एक बच्ची व महिला घायल
Thu, 26 Mar 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:25 PM IST
सार
आगे ट्रैक्टर चल रहा था। टेंपो रफ्तार में था। चालक पर ब्रेक नहीं लगे और टेंपो ट्रैक्टर में घुस गया। हादसे में ओमप्रकाश टेंपो से उछटकर सड़क पर जा गिरे। वहीं तीन साल की बच्ची निशा पुत्री अफसर निवासी धनौटी, सादाबाद और उसकी मां भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
मृतक सेवानिवृत्त रेल कर्मी ओमप्रकाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सोखना के निकट 26 मार्च की दोपहर ट्रैक्टर व टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार सेवानिवृत्त रेल कर्मी ओमप्रकाश (72) की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची व महिला घायल हुई हैं।
विज्ञापन
टेंपो तालाब चौराहा से हाथरस जंक्शन की ओर जा रहा था। गांव सोखना के निकट आगे ट्रैक्टर चल रहा था। टेंपो रफ्तार में था। चालक पर ब्रेक नहीं लगे और टेंपो ट्रैक्टर में घुस गया। हादसे में ओमप्रकाश निवासी रामपुर हाथरस जंक्शन टेंपो से उछटकर सड़क पर जा गिरे। वहीं तीन साल की बच्ची निशा पुत्री अफसर निवासी धनौटी, सादाबाद और उसकी मां भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब तक चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि परिजनों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन