फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly man dies in accident while heading to a funeral; child injured.

Hathras News: गमी में जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत, मासूम घायल

Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in accident while heading to a funeral; child injured.
पूरन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
नानऊ रोड पर खिटौली के निकट सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार 62 वर्षीय पूरन सिंह की मौत हो गई, जबकि 15 दिन की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पूरन सिंह सोमवार को पत्नी, पुत्रवधू, बेटे सुनील कुमार और 15 दिन की पोती के साथ ऑटो से सादाबाद के गांव अतुर्रा से अलीगढ़ के कौड़ियागंज स्थित बेटे की ससुराल जा रहे थे। वहां उन्हें बेटे की दादी सास की मौत होने पर गमी में शामिल होना था। खिटौली पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे में पूरन सिंह ऑटो के नीचे दब गए, जबकि मासूम बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। परिजन दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed