फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly man dies after two bikes collide with each other

Hathras News: दो बाइक आपस में टकराईं, टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Mon, 27 Nov 2023 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 07:51 PM IST
सार

गांव गुतहरा निवासी सत्यवीर शाह अपने धेवते को गोद में लेकर इसी गांव निवासी जुगेंद्र के साथ बाइक से गांव से गुतहरा जा रहे थे। जैसी ही उनकी बाइक गांव नगला जसुआ के पास पहुंची, तो सामने से आ रही आगरा जिले के गांव नादऊ निवासी मनीष रावत की बाइक टकरा गईं। जिससे सत्यवीर शाह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Elderly man dies after two bikes collide with each other
मृतक सत्यवीर शाह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सहपऊ के गांव सिखरा से सादाबाद जाने वाले संपर्क मार्ग पर 27 नवंबर शाम लगभग साढ़े चार बजे गांव नगला जसुआ के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दो अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया

विज्ञापन


क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन


गांव गुतहरा निवासी 61 वर्षीय सत्यवीर शाह अपने धेवते को गोद में लेकर इसी गांव निवासी जुगेंद्र के साथ बाइक से गांव से गुतहरा जा रहे थे। जैसी ही उनकी बाइक गांव नगला जसुआ के पास पहुंची, तो सामने से आ रही आगरा जिले के गांव नादऊ निवासी मनीष रावत की बाइक टकरा गईं। सत्यवीर का धेवता गोद से छूटकर दूर खेतों में जा गिरा। मनीष, सत्यवीर एवं जुगेंद्र बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही कुछ लोग नलकूप पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। जब उन्होंने हादसे को देखा, तो वे मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को सादाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर तीनों के परिजन भी पहुंच गए। मनीष एवं जुगेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed