{"_id":"64ff09a3e71d98299708bf0d","slug":"e-rickshaw-taking-children-home-from-school-overturns-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहा ई-रिक्शा पलटा, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहा ई-रिक्शा पलटा, पांच बच्चे घायल
Mon, 11 Sep 2023 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:06 PM IST
सार
सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर केवल एक ही ई-रिक्शा उन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचा। सभी बच्चों की उम्र छह वर्ष से कम बताई जा रही है। वह सभी एक ही ई-रिक्शा में बैठ गए । जैसे ही उनका ई-रिक्शा उनके गांव के नजदीक पहुंचा, तो पलट गया ।
विज्ञापन
ई-रिक्शा, जो पलटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सहपऊ में स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को गांव वापस छोड़ने जा रहा ई-रिक्शा रास्ते में पलट गया । ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठे बच्चों में से पांच बच्चे घायल हो गए । बच्चों की चीख पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सहपऊ के एक स्कूल में गांव नगला मेवा के बच्चे ई-रिक्शा से पढ़ने आते हैं । बच्चे छोटे होने के कारण से उनके अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए दो ई-रिक्शा का बंदोवस्त कर रखा है । दोनों ई-रिक्शा में ग्यारह बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर केवल एक ही ई-रिक्शा उन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचा। सभी बच्चों की उम्र छह वर्ष से कम बताई जा रही है। वह सभी एक ही ई-रिक्शा में बैठ गए ।
विज्ञापन
जैसे ही उनका ई-रिक्शा उनके गांव के नजदीक पहुंचा, तो पलट गया । उसमें बैठे सभी बच्चे नीचे गिर पड़े और चीखने-चिल्लाने एवं रोने लगे । उनके रोने, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए । उनमें से 5 वर्षीय अनीस, 4 वर्षीय यश, 5 वर्षीय अंशु, 5 वर्षीय अभी एवं 6 वर्षीय नैतिक घायल हो गए। सभी घाायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया । अन्य बच्चों को मामूली चोट आई, जिनको उनके परिजन घर ले गए । सीएचसी पर सभी बच्चों का उपचार कर उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि ई-रिक्शा पलटने एवं बच्चों के घायल होने की सूचना मिली थी । किसी बच्चे को अधिक चोट नहीं आई है। कोतवाली में किसी ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।