फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-rickshaw lost control and hit the wall

Hathras News: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया ई-रिक्शा, दो मासूम समेत सात घायल, तीन अलीगढ़ मेडिकल रेफर

Sat, 28 Mar 2026 01:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 01:28 PM IST
सार

एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग दावत खाने के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। अचानक ई-रिक्शा के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। 

विज्ञापन
E-rickshaw lost control and hit the wall
घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला दमदमा में 26 मार्च की रात एक ई-रिक्शा अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक कॉलेज की दीवार से टकरा गया। ई-रिक्शा में सवार दो मासूम बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चा समेत तीन लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बताते हैं कि 26 मार्च की रात्रि को दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए मोहल्ला दमदमा निवासी एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग आए। दावत खाने के बाद यह लोग एक ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही ई रिक्शा सवार अपने घर के नजदीक पुरानी तहसील रोड के ढलान पर पहुंचे, तभी अचानक ई-रिक्शा के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर एमआई इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गया। हादसे में चालक समेत जीवा, शाना पुत्री जहीर खान, मोहम्मद शादाब पुत्र सरफराज अली ,नाजिया, आविद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला दमदमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed