फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E rickshaw driver tried to drag a student returning from school

Hathras: स्कूल से लौट रहा था छात्र, बुरी नीयत से ई-रिक्शा चालक ने किया खींचने का प्रयास, आरोपी की तलाश जारी

Thu, 24 Aug 2023 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यापारी का 12 वर्षीय बेटा अलीगढ़ स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार की दोपहर को छुट्टी होने के बाद वह पैदल स्कूल से घर जा रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने छात्र को जबर्दस्ती खींचकर चालक में बैठने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने हाथ छुड़ा लिया और भाग गया। 

विज्ञापन
E rickshaw driver tried to drag a student returning from school
ई-रिक्शा प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र को बुधवार की दोपहर को एक ई रिक्शा चालक ने बुरी नीयत से खींचने का प्रयास किया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यापारी का 12 वर्षीय बेटा अलीगढ़ स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार की दोपहर को छुट्टी होने के बाद वह पैदल स्कूल से घर जा रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने छात्र को जबर्दस्ती खींचकर चालक में बैठने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने हाथ छुड़ा लिया और भाग गया। 
विज्ञापन


इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। छात्र ने घर पहुंचकर तुरंत इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूल व अलीगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed