{"_id":"59b972704f1c1bac688b4620","slug":"e-auction-process-will-be-implemented-in-100-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मंडियों में लागू की जाएगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मंडियों में लागू की जाएगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्वाति सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महिला परिवार कल्याण, मातृ शिशु कल्याण एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बताया कि मंडियों में ई ऑक्शन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी। इसमें अब प्रदेश की 100 से अधिक मंडियों को शामिल किया जाएगा। मंडी में अवैध कब्जों को लेकर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में जानकारी कर मंडी को कब्जामुक्त कराया जाएगा। सरकार ने हाल ही मंडी समिति की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने की योजना संचालित की है। शीघ्र ही कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों के लिए कुछ और लाभकारी कदम उठाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं के कल्याण एवं सुरक्षा और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है, जिससे इन वर्गों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। आने वाले समय में सरकार इन सभी योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए काम करेगी, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं व किसानों तक पहुंचाया जा सके।
स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रखा है।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इन योजनाओं की आम महिलाओं को विधिवत रूप से जानकारी दिए जाने के लिए समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सरकार ने किसानों से किए गए वादे के मुताबिक कृषि ऋण मोचन योजना लाकर कर्जमाफी की जा रही है। आलू किसानों को मंदी की समस्या से निकालने के लिए भाड़ा अनुदान योजना संचालित की जा रही है। किसानों को इसका लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।