फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Container collides with tractor trolley full of devotees in Hathras, five killed

Road Accident: हाथरस में कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह की मौत, आठ घायल

Sat, 05 Aug 2023 11:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:29 AM IST
सार

शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
Container collides with tractor trolley full of devotees in Hathras, five killed
टक्कर मारने वाला कंटेनर और क्षतिग्रस्त ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार देर रात कंटेनर ने गोवर्धन परिक्रमा को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ घायल हैं। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार को एटा के गांव गढ़िया निवासी 20 वर्षीय  विष्णु कुमार पुत्र लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार में आते हुए कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतक 

1- विक्रम 45 वर्ष पुत्र नौबत सिंह निवासी गांव मगकश थाना अमापुर जिला कासगंज
2- माधुरी 22 वर्ष पुत्री देवेंद्र गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा
3- हेमलता 12 वर्ष पुत्री रामवीर  गांव बजीरपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद
4- लखमी 18 पुत्र कुशलपाल गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा
5- अभिषेक 20 पुत्र धीरज गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा
6- विष्णु कुमार 20 पुत्र लाल सिंह गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा

हादसे में घायल
1- बाबूराम 50 पुत्र पीतांबर निवासी गांव बजीरपुरा नारखी फिरोजाबाद
2- कृष्ण कुमार 35 पुत्र धर्मवीर निवासी गढ़िया सकरौली एटा
3- अंकित 26 पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा
4- वृजेश 16 पुत्र रमेश निवासी गढ़िया सकरौली एटा
5- पुष्पा 40 निवासी गढ़िया सकरौली एटा
6- सुल्तान सिंह 45 पुत्र विजयपाल निवासी गढ़िया सकरौली एटा
7-रामवती 40 पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा
8-पवन 16 पुत्र बसंतलाल निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद

डंपर चालक-परिचालक पकड़े
मृतकों के शव आगरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।  बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 45 के लगभग बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। कंटेनर के चालक को जलेसर पुलिस ने पकड़ लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed