फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper and tanker collide, jam on Mathura-Bareilly highway

Hathras News: डंपर और टैंकर की भिंडत, मथुरा-बरेली राजमार्ग पर लगा जाम

Sun, 09 Jun 2024 04:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Dumper and tanker collide, jam on Mathura-Bareilly highway
मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित हाथरस जंक्शन ओवरब्रिज पर डंपर व टैंकर में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे के बाद दोनों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। इससे मथुरा-बरेली राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सिकंदराराऊ की ओर से तारकोल से भरा टैंकर हाथरस की ओर आ रहा था। इधर, मिट्टी से भरा डंपर हाथरस से सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन हाथरस जंक्शन स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे तो आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा देख सड़क पर जाम लग गया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे देख दोनों वाहनों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों का सड़क किनारे किया गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed