{"_id":"6531385aa68125413f033857","slug":"due-to-breakage-of-ht-line-wire-farmer-burnt-seven-and-a-half-acres-of-land-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, साढ़े सात बीघा करब जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, साढ़े सात बीघा करब जलकर हुई राख
Thu, 19 Oct 2023 07:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:38 PM IST
सार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव मढ़ापिथु निवासी किसान सोमवीर सिंह ने साढ़े सात बीघा खेत की बाजरा की करब एकत्रित कर रखी थी। 19 अक्तूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर करब के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
करब में लगी आग को देखते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
खेत में बाजरा की करब रखी थी। अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। वहां पर बाजरा की करब रखी थी। करब में आग लग गई, जिससे साढ़े सात बीघा खेत की करब जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव मढ़ापिथु निवासी किसान सोमवीर सिंह ने साढ़े सात बीघा खेत की बाजरा की करब एकत्रित कर रखी थी। 19 अक्तूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर करब के ऊपर जा गिरा। उसमें से निकली चिंगारी की आग करब ने पकड़ ली ।
विज्ञापन
धीरे-धीरे आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड ने आग पर बमुश्किल से काबू पाया। आग बुझने तक पूरी करब जलकर राख हो गई। करब राख होने से किसान का परिवार दुखी नजर आया।