फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DS College Aligarh wins in women's volleyball

Hathras News: महिला वॉलीबॉल में डीएस कॉलेज ने मारी बाजी, मां गायत्री कन्या महाविद्यालय हारा

Thu, 19 Oct 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 19 Oct 2023 12:45 AM IST
सार

फाइनल मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ व मां गायत्री कन्या महाविद्यालय जलेसर के बीच खेला गया। इस मैच में डीएस कॉलेज ने बाजी मारकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
DS College Aligarh wins in women's volleyball
बागला कॉलेज के मैदान में होती अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीसी बागला डिग्री काॅलेज के मैदान पर 18 अक्तूबर को अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में डीएस कॉलेज अलीगढ़ ने मां गायत्री महाविद्यालय जलेसर एटा को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन


शुभारंभ एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम, एएसपी अशोक कुमार व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ व पीसी बागला डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। इस मैच में डीएस कॉलेज ने जीत हासिल की। दूसरा मैच टीआर कॉलेज अलीगढ़ व मां गायत्री कन्या महाविद्यालय जलेसर जिला एटा की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इस मैच में मां गायत्री कन्या महाविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच एसवी कॉलेज अलीगढ़ व डीएस कॉलेज अलीगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में डीएस कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ व मां गायत्री कन्या महाविद्यालय जलेसर के बीच खेला गया। इस मैच में डीएस कॉलेज ने बाजी मारकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस दौरान डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सत्यदेव पचौरी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed