{"_id":"6a5be0c29151af85490378c1","slug":"drunken-wedding-guests-created-a-ruckus-hathras-news-c-56-1-sali1016-151560-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शराब के नशे में बरातियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शराब के नशे में बरातियों ने किया हंगामा
Sun, 19 Jul 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव महेवा में शनिवार रात मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आई बरात में शराब के नशे में बरातियों ने हंगामा कर दिया। पहले बराती आपस में भिड़ गए और जब लड़की पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई।
हंगामे के कारण विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बरातियों को भोजन तक नहीं मिल सका। बताया गया कि बरात आगमन के बाद विवाह की रस्में चल रही थीं। इस दौरान कुछ बराती नशे में आपस में कहासुनी करने लगे और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
दुल्हन के पिता अवधेश कुमार और परिजनों ने हस्तक्षेप किया तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को मध्य रात्रि में कोतवाली ले गई। वहां काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद सुबह विवाह की शेष रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सकीं। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि नाचने के लिए गाना बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। संवाद