फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drunken home guards created ruckus, accused of assault

Hathras News: नशे में धुत्त होमगार्डों का हंगामा, मारपीट का आरोप

Sun, 05 May 2024 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Drunken home guards created ruckus, accused of assault
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्डों पर खेत में पानी लगा रहे कॉलेज संचालक के पुत्रों को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि होमगार्ड शराब के नशे में धुत थे। महिलाओं से भी अभद्रता करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन




अलीगढ़ रोड नगला उम्मेद स्थित एक कॉलेज में लोकसभा चुनाव के मतदान की ड्यूटी के लिए आए होमगार्ड ठहरे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को कॉलेज के पास कॉलेज संचालक के बेटे खेत की सिंचाई कर रहे थे। यहां नशे में आए तीन होमगार्डों पर उनके साथ अभद्रता करने और बेटों को पीटने का आरोप है। इसकी जानकारी होने पर उनकी मां वहां पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन




सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले को शांत कराया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई है। मामूली बात को लेकर केवल कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने बातचीत से मामले को सुलझा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed