फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drunk hurled bomb, fireworks market ashes

शराबी ने फेंका जलता बम, आतिशबाजी बाजार राख

Sat, 26 Oct 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drunk hurled bomb, fireworks market ashes
शराबी ने फेंका जलता बम, आतिशबाजी बाजार राख
विज्ञापन

कचौरा के ईदगाह स्थल के पास हुआ अग्निकांड, लाखों की क्षति
लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया
मौके पर नहीं पहुंची दमकल, ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। कचौरा के ईदगाह स्थल के पास लगी आतिशबाजी की एक दुकान पर शनिवार की दोपहर को एक शराबी ने जलता हुआ बम फेंक दिया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आतिशबाजी की करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आतिशबाजी का धमाका शुरू हो गया। फुलझड़ियां जलने लगीं। आतिशबाजी बेच रहे दुकानदार और खरीददारों में भी भगदड़ मच गई। करीब आधा घंटे तक आतिशबाजी जलती रही। जब लोगों को लगा कि आतिशबाजी राख हो गई है। तब जाकर लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फोन करने के बावजूद दमकल मौके पर नहीं पहुंची। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
बता दें कि छोटी दिवाली के दिन शनिवार को कचौरा के ईदगाह के पास खाली स्थान में आतिशबाजी की करीब 20 दुकानें लगी थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के लोग आतिशबाजी की खरीदारी कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पास के गांव नगला नौकस का एक युवक नशे की हालत में आया और बम जलाकर आतिशबाजी की दुकानों की तरफ फेंक दिया। बम गिरते ही आतिशबाजी में आग गई और वह तेजी से जलने लगी। जैसे ही धमाके शुरू हुए, वैसे ही दुकानदार और खरीदार भागने लगे। कुछ ही मिनटों में वहां भीषण धमाके होने लगे। कई प्रकार की आतिशबाजी जलने लगीं।
विज्ञापन

कस्बे के ऊपर राकेट जलकर उड़ते देखे गए। आधा घंटे से ज्यादा समय तक आतिशबाजी जलती रही। काफी दूरी तक बमों के धमाके गूंजते रहे। लोग हिम्मत करके बाहर आए और आग को बुझाना शुरू किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन विभाग को फोन किए गए, लेकिन गाड़ी नहीं आई। बम फोड़ने वाले युवक सुरजीत को भीड़ ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई की गई और उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अगर पुलिस नहीं आती तो उत्तेजित भीड़ की पिटाई से युवक जान की जान जा सकती थी। आग से लाखों रुपयों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री स्थल पर नहीं था सुरक्षा का इंतजाम
सिकंदराराऊ। लोगों का कहना है कि आतिशबाजी बिक्रीस्थल पर सुरक्षा को कोई इंतजाम नहीं था। संयोेग से कोई घायल तक नहीं हुआ। आरोपी युवक को कोतवाल डीके सिसौदिया कोतवाली पर ले आए। पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed