{"_id":"5da0d67a8ebc3e93bd10a2c8","slug":"driver-cleaners-grab-1-80-lakh-rupees-by-selling-goods-hathras-news-ali2159635129","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल को बेचकर 1.80 लाख रुपए हड़प कर गए चालक क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल को बेचकर 1.80 लाख रुपए हड़प कर गए चालक क्लीनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल को बेचकर 1.80 लाख रुपये हड़प गए चालक-क्लीनर
चंचल चूर्ण उद्योग के माल को बहराइच पहुंचाने के बजाय चालक-क्लीनर ने कानपुर में बेचा
मालिक की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उठाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की चंचल चूर्ण उद्योग के माल को बहराइच पहुंचाने के बजाय चालक और क्लीनर कानपुर में बेचकर 1.80 लाख रुपये हड़पकर गए। इसकी शिकायत फर्म स्वामी ने पुलिस से की तो पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ चल रही है।
सासनी के गांव समामई निवासी नरेशचंद्र की पिकअप लोडर को उसके साले अमित पाठक और गोलू पाठक निवासीगण रमपुरा डेरापुर थाना हतूमा देहात कानपुर चलाते हैं। तीन अक्तूबर को अमित और गोलू पिकअप वाहन में अशोक कुमार निवासी मुरसान गेट का माल (चूर्ण आदि) लेकर बहराइच के लिए रवाना हुए, लेकिन दो दिन तक माल बहराइच नहीं पहुंचा तो फर्म स्वामी ने लोडर के चालक-परिचालक से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की गई।
पिकअप लोडर वाहन के मालिक नरेशचंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दोनों साले अमित और गोली को उठा लिया। पूछताछ में दोनों ने माल को कानपुर में 1.80 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शातिर पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।