फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drinking water is unavailable at the market, causing inconvenience.

Hathras News: मंडी में नहीं मिल रहा पीने का पानी, हो रही परेशानी

Mon, 30 Mar 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drinking water is unavailable at the market, causing inconvenience.
मंडी समिति में नगर पालिका द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी से गायब टोंटियां। संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में भीषण गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है। मंडी परिसर में पानी की टंकी से टोंटियां चोरी हो जाने और मंदिर के पास लगा आरओ सिस्टम खराब होने के कारण किसानों, आढ़तियों और पल्लेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हेें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन






मंडी में सुबह चार बजे से ही सब्जी लेकर आने वाले किसानों और ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इसके बाद सुबह 10 बजे से अनाज मंडी में सरसों और गेहूं लेकर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन





स्थिति यह है कि मंडी में पशुओं के पानी पीने के लिए बनीं पानी की हौदियां भी या तो खाली पड़ी हैं या जर्जर हालत में हैं। बुग्गी और तांगे से आने वाले किसानों के पशुओं के पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पशु प्यास से बेहाल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







मैं अपनी सरसों बेचने मंडी आया था, लेकिन यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। टंकी की टोंटी गायब हैं और कई टंकियों की सफाई भी नहीं हुई है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनीं हौदियां भी बेकार पड़ी हैं।

-बबलू निवासी कुंडा

मंदिर के पास लगा आरओ सिस्टम खराब पड़ा है। मंडी में टैक्स देने और राजस्व बढ़ाने के बावजूद पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कुछ हैंडपंप हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं।


-राजेश वार्ष्णेय, आढ़ती।





कई बार मंडी सचिव से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कुछ आढ़तियों ने चंदा कर हैंडपंप लगवाए हैं, फिर भी समस्या बनी हुई है।

-योगेश वार्ष्णेय, आढ़ती।




आढ़तियों की शिकायत के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंडी के लिए चार नए आरओ सिस्टम मंजूर हो चुके हैं, जिन्हें जल्द स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा नए हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पशुओं के लिए बनाई गईं हौदियों की मरम्मत और उनकी सफाई कराके उन्हें भी जल्द चालू कराया जाएगा।

-गौरव सिंह, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed