{"_id":"5f19ea3e8ebc3e63af6cb4c8","slug":"dr-anil-chowdhri-became-west-up-congress-farmer-president-sadabad-news-ali239412725","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल चौधरी, कार्यकर्ताओं में दौड़ी हर्ष की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल चौधरी, कार्यकर्ताओं में दौड़ी हर्ष की लहर
विज्ञापन
सादाबाद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा बृहस्पतिवार को सादाबाद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अनिल चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब हो कि सादाबाद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने हमेशा किसानों की आवाज को उच्च स्तर तक बुलंद किया है। किसानों की बिजली से संबंधित समस्याएं हो या फिर खेतीबाड़ी से संबंधित कोई परेशानी हो या उनकी अन्य कोई भी समस्या रही हो, उन्होंने हमेशा किसानों की आवाज को उनके हक में बुलंद किया है। यही वजह है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर पूर्ण भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. अनिल ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी और संगठन हित में कार्य करते हुए निभाएंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। हर्ष जाहिर करने वालों में नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, बार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट, कुंवर महमूद अली खां, जितेंद्र गौतम, विवेक गौतम, छोटू चौहान, डॉ. राजेश गुप्ता, हरीशंकर गिरी एडवोकेट, डॉ. नूरमोहम्मद, शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट, अनुभव लवानिया, जगत रावत, केशवदेव चतुर्वेदी, नूर मोहम्मद नूर, रघुवीर गौतम, जैनुद्दीन, श्यामवीर, दिनेश चौधरी आदि ने हर्ष जाहिर किया है।