{"_id":"671ce1f0fdeb2228e009dfd2","slug":"dowry-harassment-case-registered-on-court-orders-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ससुरालियों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ससुरालियों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Sat, 26 Oct 2024 06:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:05 PM IST
सार
आरोप है कि किराए के मकान में ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने हारकर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के गांव तमन्ना गढ़ी निवासी पूजा पुत्री रमेशचंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसमें कहा गया कि 2 मार्च 2019 को उसकी शादी रमनपुर निवासी प्रतीक रघुवंशी के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 12 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी में हुए खर्च से पति प्रतीक, सुसर रामेंद्र रघुवंशी, देवर अनुराग, सास लता देवी, ननद प्राची संतुष्ट नहीं थे। कार की मांग करने लगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे। महिला ने एक पुत्र जन्म दिया। मजबूर होकर महिला किराए के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है वहां किराए के मकान में ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन