{"_id":"6728e6ad86958e95640c6cf9","slug":"double-decker-private-bus-fire-extinguished-after-midnight-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर निजी बस में लगी आग: आधी रात के बाद बुझ सकी, यात्रियों के बैग में थी आतिशबाजी, होता रहा धूम-धड़ाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल डेकर निजी बस में लगी आग: आधी रात के बाद बुझ सकी, यात्रियों के बैग में थी आतिशबाजी, होता रहा धूम-धड़ाका
Mon, 04 Nov 2024 08:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:53 PM IST
सार
बस में आग लगने के बाद काफी यात्रियों का सामान भी जल गया। बताते हैं कि कुछ यात्रियों के बैग में आतिशबाजी भी रखी थी, जिसके बाद वहां काफी देर तक धूम-धड़ाका होता रहा।
विज्ञापन
बस में पानी डालकर आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के गांव मिढ़ावली में यमुना एक्सप्रेस वे पर 3 नवंबर की रात को एक डबल डेकर निजी बस में अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग की दमकल की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आधी रात तक मौके पर आग बुझाने के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
आग से जलकर बस पूरी तरह राख हो गई। बस में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में आग लगने के बाद काफी यात्रियों का सामान भी जल गया। बताते हैं कि कुछ यात्रियों के बैग में आतिशबाजी भी रखी थी, जिसके बाद वहां काफी देर तक धूम-धड़ाका होता रहा।
विज्ञापन
4 नवंबर की सुबह भी जली हुई बस को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ लगी रही। लोगों का कहना था कि यदि दूसरा वाहन चालक बस में आग लगने की सूचना इसके चालक को नहीं देता कि हादसा बड़ा भी हो सकता था।
विज्ञापन