फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sleeper coach private bus and eeco car collide on Yamuna Expressway

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर कोच निजी बस और ईको कार की टक्कर; छह की मौत और 10 घायल

Tue, 03 Mar 2026 07:31 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Mar 2026 07:31 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद परिवहन आयुक्त आगरा विदिशा सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन
Sleeper coach private bus and eeco car collide on Yamuna Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सादाबाद अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 मार्च सुबह एक स्लीपर कोच निजी बस ने आगे जा रही ईको कार में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोग राजाखेड़ा धौलपुर और आगरा के रहने वाले हैं। ये दिल्ली और नोएडा से होली पर त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार पर बस चालक के ओवरटेक करने को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसा 3 मार्च तड़के 4:15 बजे सादाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 141 पर गांव हरिया गढ़ी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार ईको कार एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन में चल रही थी, उसके पीछे नोएडा से आगरा होते हुए ग्वालियर जा रही बस भी इसी लेन में थी। अचानक चालक ने तेज गति पर बस को कार के नजदीक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर लहराते हुए घिटसती हुई चली गई और पलट गई। हादसे के बीद चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 बस की सवारियों ने ही चालक-परिचालक को दबोच लिया। एकत्रित लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर हाईवे की क्रेन व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कार में बच्चों सहित करीब 16 लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। 

 हादसे के करीब आधा घंटे बाद घायल व मृतकों को बाहर निकाला गया और हाईवे की एंबुलेंस से ही सीएचसी खंदौली ले जाया गया। हादसे में दस लोग घायल हुए, जिनमें से नौ को आगरा ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। एएसपी रामानंद कुशवाहा व एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। बस के दोनों चालकों व परिचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  

घटना दुखद है। ईको वैन में 16 व्यक्ति थे। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से आगरा भेजा गया है। बस के दोनों चालकों व परिचालक को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस संचालन को लेकर जानकारी की जा रही है। कमी पाए जाने पर बस मालिक व संबंधित कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरस्पीडिंग व ओवर टेक के कारण यह दुर्घटना हुई है। - चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

हादसे में इनकी हुई मौत
दिनेश (50) निवासी गंगोलियापुरा राजाखेड़ा धौलपुर, उनकी पत्नी सुनीता (48), लोकेश (28) निवासी सोमली का घेर राजाखेड़ा, विजय (26) निवासी चोरंगा बेहड़ थाना बाह आगरा, उनकी पत्नी पिंकी (22), नत्थो देवी (65) निवासी रोहई खास शमशाबाद, आगरा की मौत हो गई।

ये हुए घायल
 हादसे में विजय का बेटा लक्ष्य (एक), बेटी प्राची (3), भतीजे आर्यन (08), अंशु (06), साली पूनम बघेल (15) घायल हो गईं। इनके अलावा ईको चालक वीरेंद्र निवासी गडरपुर, राजाखेड़ा, वीरेंद्र का बेटा आयुष, मनोज निवासी बाजना, मनोज की पत्नी रानी व तीन साल का बेटा जयदीप उर्फ रोहिल घायल हुए हैं।

ईको चालक ने दर्ज कराई एफआईआर
ईको चालक वीरेंद्र ने बस चालक अरशद निवासी गोकलपुर, नई दिल्ली, सह चालक जगतार निवासी ध्यानसर, कारथोली बड़ी, बड़ी ब्राह्मणा, साम्बा जम्मू-कश्मीर और परिचालक कृष्णा मिश्रा बड़ी बुल्लई, धानेपुर, गोंडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र ने बताया कि बस पीछे से काफी तेजी से आ रही थी। उसे बायीं ओर का इंडीकेटर देकर दूसरी लेन से हटने का प्रयास किया, लेकिन बस ने रफ्तार कम नहीं की और टक्कर मार दी। 

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के लिए दौड़ी टीम
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद परिवहन आयुक्त आगरा विदिशा सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। जांच में बस चालक अरशद अली निवासी दिल्ली व जगतार सिंह निवासी सांबा, जम्मू के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed