फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dont negligent after seeing the sun get sick

Health Tips: धूप देख न बरतें लापरवाही, हो सकते हैं बीमार, ये न करें

Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
सार

बदलता मौसम सभी तरह के वायरस के लिए अनुकूल माना जाता है। यही वजह है कि संक्रमण का खतरा इस मौसम में सबसे ज्यादा रहता है। धूप देखकर लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
Dont negligent after seeing the sun get sick
सूर्य - फोटो : Pixabay

विस्तार

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बाहर का तापमान कम है। हमारे शरीर का तापमान भी कम न हो जाए, इसके लिए सजग रहना जरूरी है। यह मौसम सभी तरह के वायरस के लिए अनुकूल माना जाता है। यही वजह है कि संक्रमण का खतरा इस मौसम में सबसे ज्यादा रहता है। धूप देखकर लापरवाही न बरतें। ये सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग और ऐसे लोग जिन्हें हृदय रोग, मधुमेह या अन्य कोई पुरानी बीमारी है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी होती है। बुजुर्गों को चाहिए कि वे शरीर को सीधे ठंड के संपर्क में लाने से बचें। शरीर को पूरी तरह से ढंक कर रखें। कोशिश करें कि रोजाना कुछ देर धूप में जरूर बैठें। वहीं धूप देख कर लापरवाह न हों, सर्दी का विशेष ध्यान रखते हुए ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें। 
विज्ञापन


बाजार का खाना खाने से बचें
जिला अस्पताल वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वरुण चौधरी ने बताया कि इन दिनों वातावरण में धूल बहुत होती है। बाजार का खुला खाना दूषित हो सकता है। इसलिए इस मौसम में बाजार का खाना खाना से बचना चाहिए। घर पर तैयार गर्म पेय जरूर लेना चाहिए। ठंड के इस मौसम में नाक और कान को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। जिन लोगों को बार-बार सर्दी जुकाम होने की शिकायत है, उन्हें प्राणायाम और अन्य श्वसन क्रिया से जुड़े व्यायाम करना चाहिए। ऐसे लोग अत्यधिक ठंड में सुबह के वक्त घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोशिश करें कि सुबह सात बजे के बाद ही टहलने के लिए निकलें। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें। यह नुकसानदायक हो सकता है। यह बात सही है कि इस मौसम को खाने-पीने का मौसम माना जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा तले-गले और मसाले वाला खाना खाने से परहेज करना चाहिए।


मुझे सर्दी, बुखार की शिकायत है। हसायन की दवा से फायदा नहीं मिला तो अब जिला अस्पताल से दवा लेने आई हूं। इस मौसम में बचकर रहने की जरूरत है।-सरोज, मरीज
मेरी नातिन ठंडी हवा लगने से बीमार हो गई है। उसे ही दवा दिलवाने के लिए अस्पताल लाई हूं। इस वक्त मौसम बदल रहा है, जिसके कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। -रुकसाना, तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed