फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dogs becoming ferocious in summer

Hathras News: गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार, रोजाना 40 लोग पहुंच रहे जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने

Fri, 02 Jun 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 02:20 AM IST
सार

हाथरस जिले में बड़ी संख्या में कुत्ते सड़कों पर घूमते रहते हैं। यह कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं और उन्हें घायल कर देते हैं। रात में इन कुत्तों का आतंक और बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
dogs becoming ferocious in summer
अस्पताल में घुसा कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी बढ़ने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। इस कारण कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिला अस्पताल में कुत्तों के हमले के शिकार करीब 40 लोग रोजाना एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


हाथरस जिले में बड़ी संख्या में कुत्ते सड़कों पर घूमते रहते हैं। यह कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं और उन्हें घायल कर देते हैं। रात में इन कुत्तों का आतंक और बढ़ता जा रहा है। रात में सड़कों पर कुत्तों का कब्जा रहता है। सड़कों से गुजरने वाले वाहनों के पीछे यह कुत्ते दौड़ते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बढ़ने और उपेक्षा के कारण कुत्तों का व्यवहार हिंसक हो रहा है, इसलिए कुत्ते हमलावर हो रहे है। कुत्ते के काटने पर रेबीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कुत्ते के काटने पर एआरवी अवश्य लगवाना चाहिए। 
विज्ञापन


कुत्ता काटे तो क्या करें
कुत्ते के काटने पर घाव को पानी व साबुन से अच्छी तरह से साफ कर लें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। जल्द से जल्द चिकित्सक का परामर्श लें। एआरवी अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में गर्मी बढ़ने और उपेक्षा के कारण कुत्तों का व्यवहार हिंसक हो जाता है। इससे कुत्ते लोगों पर हमला बोल रहे हैं, इसलिए लोगों को कुत्तों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। -डॉ. अमित पाल, पशु चिकित्साधिकारी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed