{"_id":"656386c60d9508f029019df7","slug":"dogs-are-becoming-dangerous-made-five-more-people-victims-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog attack: कुत्ते हो रहे खूंखार, पांच और लोगों को बनाया शिकार, सभी पीड़ितों को भेजा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog attack: कुत्ते हो रहे खूंखार, पांच और लोगों को बनाया शिकार, सभी पीड़ितों को भेजा जिला अस्पताल
Sun, 26 Nov 2023 11:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:26 PM IST
सार
हाथरस में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए-दिन यह कुत्ते लोगों का शिकार बना रहे हैं। रात में गली-मोहल्लों में कुत्तों का आतंक व्याप्त रहता है। रात में बाहर निकलने वालों के पीछे यह कुत्ते भागते रहते हैं।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए-दिन यह कुत्ते लोगों का शिकार बना रहे हैं। रात में गली-मोहल्लों में कुत्तों का आतंक व्याप्त रहता है। रात में बाहर निकलने वालों के पीछे यह कुत्ते भागते रहते हैं। कुत्तों के डर से रात में लोग इन गलियों में जाने से भी डरते हैं। 24 और 25 नवंबर को पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया।
विज्ञापन
चिंटू कुमार पुत्र धान सिंह निवासी अहवरनपुर थाना हाथरस गेट, रूद्र प्रताप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी शाहपुर थाना सासनी, राजकुमारी निवासी कराहरी थाना सुरीर जिला मथुरा कासिफ पुत्र उस्मान निवासी नवीपुर थाना सदर कोतवाली, कमलेश पत्नी चंद्रपाल निवासी खानपुर थाना हाथरस जंक्षन को कुत्ते ने काट लिया। इससे यह सभी घायल हो गए।
विज्ञापन