{"_id":"64b68d31e62117add508b104","slug":"doctor-accused-of-demanding-facility-fee-and-indecency-from-pregnant-woman-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती से सुविधा शुल्क मांगने और अभद्रता का डॉक्टर पर आरोप, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती से सुविधा शुल्क मांगने और अभद्रता का डॉक्टर पर आरोप, मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 18 Jul 2023 06:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:32 PM IST
सार
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी एक गर्भवती सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची। महिला ने सुविधा शुल्क मांगने और चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ व पुलिस से की।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के महिला जिला अस्पताल में मरीज से अभद्रता के मामले में सीएमस ने चिकित्सक से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में पीडि़त महिला ने सीएमओ डॉ मंजीत सिंह से शिकायत की थी।
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी एक गर्भवती सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची। महिला ने सुविधा शुल्क मांगने और चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ व पुलिस से की।
विज्ञापन
अस्पताल में काफी देर तक हंगामा भी हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मरीजों व उनके तीमारदारों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। अब इस मामले में सीएमस डॉ शैली सिंह ने चिकित्सक से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन