फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   do something for shree ram krishna

उठो जागो, आगे बढ़ो, प्रभु श्रीराम हमारे साथ हैं : अतुलकृष्ण

Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
do something for shree ram krishna
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भारत की भूमि अत्यंत तेजस्वी है। पूरी दुनिया में मानव सृष्टि का विस्तार भारत से ही हुआ है। विभिन्न भाषाओं एवं बदलते वातावरण के बाद भी भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है। इसका कारण है कि हम पूरे देश को भारत माता मानते हैं। हमारी आस्था एवं संस्कृति हमें एक सूत्र में बांधती है। समस्त हिंदू समाज की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भव्य एवं अलौकिक बने, इसलिये प्रत्येक हिंदू परिवार का उसमें योगदान होगा। यह बातें वृंदावन से आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक अतुलकृष्ण महाराज ने कहीं। वह आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज में आरएसएस की समन्वय बैठक में बोल रहे थे।
समन्वय बैठक के शुभारंभ से पूर्व हनुमान जी का आह्वान करते हुये हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्रीराम कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज, जिला प्रचारक धर्मेंद्र व नगर संघ चालक दुर्गेश ने संघ के अद्यय सर संघ चालक हेडगेवार एवं पूज्य श्री गुरुजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया। अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि सनातन समाज ने हमेशा से ही सभी के उत्थान एवं सुखी होने की परिकल्पना की है। दुनिया की हर भाषा में संस्कृत के शब्द मौजूद है, लेकिन विश्व में हमेशा देवासुर संघर्ष की परंपरा रही, जिसे कभी खत्म नही किया जा सकता है।
विज्ञापन

धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर भगवान ने अवतार लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवान के काम करने में लगा हुआ है। जिस प्रकार नारद जी भक्ति के सबसे बड़े प्रचारक रहे, ठीक उसी प्रकार संघ के प्रचारक भी देश की नई पीढ़ियों को संस्कारित कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विचारधारा का टकराव हमेशा रहा है, लेकिन अपनी संस्कृति, धर्म एवं मठ मंदिरों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा ही विश्व कल्याण की बात कही है, इसलिए उठो जागो और आगे बढ़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम हमारे साथ है। अंत में उन्होंने सभी हिंदू परिवारों से हिंदू समाज एवं राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए तन, मन, धन समर्पित कर पूरे मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया। जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने अयोध्या में भव्य मंदिर के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर नगर और गांव-गांव में श्रीराम के भक्तों की टोली निकलेगी। यह टोली समाज को जागरूक करेगी।

श्रीराम मंदिर प्रत्येक हिंदू की आस्था एवं स्वाभिमान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक हिंदू परिवार चाहें वह किसी भी संगठन या राजनीतिक दल से क्यों न जुड़ा हो, लेकिन वह पहले हिंदू है। प्रभु श्रीराम के इस पुण्य कार्य मे अपना योगदान अवश्य देेंगे। बैठक में संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता एवं सभी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व निधि संग्रह अभियान में काम करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed