फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM treated Kasturba students to pizza.

Hathras News: कस्तूरबा की छात्राओं को डीएम ने खिलाया पिज्जा

Thu, 30 Jul 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
DM treated Kasturba students to pizza.
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ पिज्जा पार्टी करते डीएम। संवाद - फोटो : Samvad
गुरु पूर्णिमा पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे डीएम अतुल वत्स शिक्षक और अभिभावक के दोनों रूप में नजर आए। एक ओर छात्राओं की इच्छा पर तत्काल पिज्जा मंगवाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, दूसरी ओर आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व पहले से की गई तैयारी ही आपदा से बचाव के काम आती है। डीएम ने विद्यालय भवन की सुरक्षा का जायजा लिया और ऊपरी मंजिल पर अतिरिक्त निकास द्वार तथा बालकनी बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लगभग 20 दिन पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की ऊपरी मंजिल के बंक रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उस समय सभी बालिकाएं नीचे भोजन कर रही थीं। बुद्धिमता का परिचय देते हुए सभी छात्राएं तत्काल सकुशल बाहर निकल गई थीं। हालांकि उनके कपड़े, अध्ययन सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान आग की चपेट में आने से जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने एहतियातन छात्राओं को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया था। छात्राओं के अपने विद्यालय लौटने पर जिलाधिकारी बुधवार को पहुंचे थे। वहीं जिले के उद्यमियों और समाजसेवियों ने अपने स्तर पर बैग, पढ़ाई की सामग्री आदि छात्राओं को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed