फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM-SP hears complaints in Sadabad

Hathras News: सादाबाद में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें

Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
DM-SP hears complaints in Sadabad
तहसील सभागार सादाबाद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक गुड्डू चौधरी, जिलाधिकारी अतुल वत्स और एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा लोगों की शिकायतें सुनीं। इश दौरान नाली, खड़ंजे, भूमि विवाद व जलभराव सहित 61 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से मौके पर ही चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तहसील में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक गुड्डू चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। डीएम ने सीएमओ को दिव्यांग लाभार्थियों को जारी किए गए प्रमाण पत्रों की वैद्यता समाप्त हो जाने पर उनका डेटा निकलवाकर सत्यापन कराते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र की वैद्यता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन संबंधी मामलों में लेखपाल को मौके पर भेजकर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, एसडीएम मनीष चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




केस -1

बाजरा बेचने पहंुचे किसान का नहीं हुआ पंजीकरण

वह पिछले चार दिन से बाजरा लेकर सादाबाद मंडी समिति में बाजरा विक्रय केंद्र पर जा रहे हैं, लेकिन बाजरा बिक्री के लिए उनका पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी पंजीकरण नहीं हुआ है। विक्रम सिंह निवासी गांव झगरार।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

केेस दो-

मेरे जमीन गांव जंजरिया में है। कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि गांव के लोगों ने भूमि को चकरोड में जोत लिया है। - गौरीशंकर गौतम, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, गांव जंजरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed