{"_id":"5cdda386bdec22070c0906be","slug":"dm-s-rise-in-slower-progress-of-under-construction-goshalas","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन गोशालाओं की धीमी प्रगति पर डीएम का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन गोशालाओं की धीमी प्रगति पर डीएम का चढ़ा पारा
Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगला खरग में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस/हसायन। वृहद गो संरक्षण केंद्र के तहत निर्माणाधीन गोशाला को निर्धारित अवधि में पूर्ण नहीं करने की दशा में कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ब्लॉक हसायन के नगला ब्राह्मण में निर्माणाधीन गोशाला के लिए जारी धनराशि के सापेक्ष कम प्रगति होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयावधि में निर्माण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। डीएम ने नगर पंचायत मेंडू क्षेत्रांतर्गत नगला खरग में भी निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया।
नगला ब्राह्मण में निर्माणाधीन गोशाला के बारे में जेई विजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा हैं। पिछली बैठकों के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा निर्माण कार्य 25 प्रतिशत और लगभग 40 लाख धनराशि खर्च करने की जानकारी दी गई थी, परंतु मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मात्र 10 से 15 प्रतिशत और लगभग 20 लाख की धनराशि खर्च होना पाया गया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को दी गई धनराशि 50 लाख के सापेक्ष कार्य प्रगति धीमी होने और गलत रिपोर्टिंग करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रत्येक दशा में एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।
निर्माणाधीन गोशाला में बिना फीनिशिंग र्की इंट लगाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। नगर पंचायत मेंडू में निर्माणाधीन गोशाला में मात्र 10 प्रतिशत कार्य होने पर कठोर चेतावनी देते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जेई ने बताया कि गोशाला के लिए अनुमानित धनराशि लगभग एक करोड़ 65 लाख के सापेक्ष आधी धनराशि प्राप्त हो चुकी है। डीएम ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूर तथा राज मिस्त्री की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने निर्माणाधीन गोशाला की प्रत्येक दिन के प्रगति की फोटो प्रेषित करने को कहा।