{"_id":"64c54646f01f4e045c04559a","slug":"dm-of-hathras-got-angry-on-waterlogging-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएम का चढ़ा पारा, कहा जलभराव पर मिली शिकायत, तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएम का चढ़ा पारा, कहा जलभराव पर मिली शिकायत, तो होगी कड़ी कार्रवाई
Sat, 29 Jul 2023 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:33 PM IST
सार
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि यदि जलभराव के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा नाराजगी व्यक्त करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शनिवार को शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने मोहल्ला मधुगढ़ी में जलभराव पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को इसको दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि यदि जलभराव के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ को गंदे नालों की सफाई कराने, बंद नालों को खुलवाने, जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने तालाब चौराहा, सिटी स्टेशन तथा पंपिंग स्टेशन स्थल का भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए जाने के दृष्टिगत ई-रिक्शा स्टैंड एवं निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन