फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM madam entered the field with a sickle started cutting the wheat crop

Hathras News: दरांती ले खेत में घुस गईं डीएम मैडम, काटने लगीं गेंहू की फसल, बताया ऐसे होती है क्रॉप कटिंग

Thu, 06 Apr 2023 01:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने ग्राम बुधु का नगला हेमराज में गेहूं की फसल का स्वयं दरांती लेकर क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोए गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
DM madam entered the field with a sickle started cutting the wheat crop
खुद खेत में दरांती से फसल काटतीं हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की डीएम मैडम जब हाथ में दरांती लेकर गेंहू की फसल काटने लगीं, तो सभी देखकर आश्चर्यचकित रह गए। डीएम ने गेंहू की फसल को स्वयं काटकर क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन किया। एक आईएएस का खेत में दरांती से स्वयं फसल काटने की चर्चा क्षेत्र में है, हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने पीली साड़ी पहनकर खेत में गेंहू की फसल को काटकर दिखाया।

विज्ञापन


फसल काटते हुए डीएम अर्चना वर्मा
विज्ञापन


हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने ग्राम बुधु का नगला हेमराज में गेहूं की फसल का स्वयं दरांती लेकर क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोए गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।

 राजस्व विभाग ने ग्राम बुधु का नगला हेमराज में कृषक रामहेत सिंह पुत्र भीकम सिंह के गेहूं के खेत में 43.3 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें 6.930 किग्रा गेंहू निकला। इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, लेखपाल राघवेन्द्र सिंह, तहसील समन्वयक मृदुल कुमार, जिला प्रबंधक फसल बीमा लोकपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed