फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM complainant people descended court

डीएम के जनता दरबार में उमड़े फरियादी

Wed, 02 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM complainant people descended court

हाथरस। जिले की चारों तहसीलों में मंगलवार को जनता दरबार लगे। डीएम शमीम अहमद ने पूरे अमले के साथ हाथरस तहसील में शिकायतें सुनीं, जबकि बाकी जगहों पर उपजिलाधिकारियों ने जनता दरबार लगाया। हाथरस में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 93 प्रार्थना पत्रों में से 38 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हाथरस में एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा भी मौजूद थे। 

डीएम ने शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संवेदनशील रवैया अपनाकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। डीएम ने प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ता को भी लिखित रूप में सूचित करने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने दिव्यांगों की जांच करके 35 लोगों को मौके पर ही विकलांग प्रमाणपत्र जारी करके राहत दी।

विज्ञापन

10 मामलों का फोन पर सत्यापन

विगत तहसील दिवसों के 10 निस्तारित मामलों का सत्यापन करने के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकर्ता से पूछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे में तस्दीक की। 

विज्ञापन

ये समस्याएं उठाई गईं तहसील दिवस में

विनोद विहार कॉलोनी के दाऊदयाल एवं वीरेंद्र अग्रवाल ने नामजद लोगों द्वारा कालोनी में पक्की नाली को अवरुद्ध करके जल निकासी को रोकने की शिकायत की। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर नाली में अवरोध को हटाने और दोषी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए क्रमश: बीडीओ तथा थानाध्यक्ष हाथरस गेट को निर्देश दिए। आवास-विकास कॉलोनी के दिव्यांग इंद्रपाल शर्मा ने आवास की मांग की। गढ़ी परती बनारसी के जितेंद्र सिंह ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, नगला सिंघल की सुनीता देवी ने पारिवारिक लाभ योजना से आर्थिक मदद दिलाने, गढ़ी तमना के सुदर्शन शर्मा ने हाथरस-अलीगढ़ रोड पर तहसील सदर एवं दो कान्वंन्ट स्कूल होने की वजह से ब्रेकर लगवाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों ने स्टॉल लगाकर दी जानकारी

विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए। कृषि, उद्यान और भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाड़ी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों और उनके निदान के लिए आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गई। 


ये अधिकारी रहे मौजूद

तहसील दिवस में एसडीएम सदर केहरी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरवी सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार शर्मा, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, सीवीओ डॉ. डीके शर्मा, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम,, एआर कापरेटिव राजेंद्र सिंह, डीएसओ सुनील सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार आदि अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed