फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District trial came only four players

जिला स्तरीय ट्रायल में आए सिर्फ चार खिलाड़ी

Wed, 03 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
District trial came only four players

हाथरस। जिला स्तर पर खेलने में अब युवा खिलाड़ी और बच्चे ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बात का उदाहरण जिला खेल स्टेडियम में चल रहे शारीरिक परीक्षण में देखने में देखने को मिला। जिले भर से दो हाथरस शहर, एक सिकंदराराऊ व एक सादाबाद का खिलाड़ी ही शामिल हुआ। 

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों का शारीरिक परीक्षण चार और पांच फरवरी को भी खेल स्टेडियम में होगा। पहले और दूसरे दिन काफी युवा खिलाड़ी शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए हैं। शारीरिक परीक्षण में वही खिलाड़ी पास हो पाते हैं, जो खिलाड़ी खेलकूद में आगे बढ़ना चाहते हैं और मेहनत करते हैं। युवा खिलाड़ी खेलकूद में अब कम रुचि ले रहे हैं। जिला स्टेडियम में दूसरे दिन खेलकूद की शारीरिक परीक्षण के हाथरस शहर के हलवाई खाना निवासी मुकुंद वार्ष्णेय, साकेत कॉलोनी निवासी यश रघुवंशी, सिकंदराराऊ की संध्या धनगर व सादाबाद के गांव मंस्या निवासी विष्णु कुमार ही ट्रायल में शामिल हुए। इन चारों खिलाड़ियों के बीच 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बॉल फेंकने का ट्रायल हुआ। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर शारीरिक परीक्षण पास करने वाले मंडल स्तर और वहां पास होने के बाद प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए चयनित किए जाते हैं। शारीरिक परीक्षण अभी गुरुवार व शुक्रवार को भी जिला स्टेडियम पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed