{"_id":"644570b8baa971d01003606a","slug":"district-probation-officer-stopped-child-marriage-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हो रहा था 11 साल की बालिका का विवाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने ऐसे रूकवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हो रहा था 11 साल की बालिका का विवाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने ऐसे रूकवाई शादी
Sun, 23 Apr 2023 11:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:24 PM IST
सार
बच्ची के परिजनों से उम्र के बारे में पूछा, तो परिजनों ने बच्ची की उम्र 16 वर्ष बताई। जब जन्म प्रमाणपत्र की जांच की गई, तो बच्ची की उम्र 11 वर्ष निकली।
विज्ञापन
बाल विवाह
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाथरस में सासनी क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्ष की बालिका के विवाह की तैयारियां चल रहीं थी। बालिका का 23 अप्रैल को विवाह होना था। 22 अप्रैल को मिली सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम भी पहुंची थी। उन्होंने बच्ची के परिजनों से उम्र के बारे में पूछा, तो परिजनों ने बच्ची की उम्र 16 वर्ष बताई। जब जन्म प्रमाणपत्र की जांच की गई, तो बच्ची की उम्र 11 वर्ष निकली। कोतवाली प्रभारी केशव दत्त शर्मा का कहना है कि बाल विवाह होने की सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल विवाह रुकवा दिया है।
विज्ञापन