फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Disqualified cardholders will soon be shutting down, verification begins

अपात्र कार्डधारकों का जल्द बंद होगा राशन, सत्यापन शुरू

Mon, 28 May 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 28 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
 Disqualified cardholders will soon be shutting down, verification begins
ration card
जिले में अपात्रों को मिल रहा राशन अब बंद होगा। शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने जिले के सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायत बार राशन कार्डों के सत्यापन के आदेश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा किए गए सत्यापन में जो भी अपात्र लोग राशन का अनुचित लाभ लेते हुए पाए जाएंगे, उन सभी के नाम जारी पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड खत्म कर पात्रों को इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा। 
विज्ञापन


शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना को लगातार बड़ी संख्या में लाभ दिए जाने की आपूर्ति विभाग व जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने पूरे जिले में बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड के साथ-साथ पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड के माध्यम से जिन लोगों को भी खाद्यान्न मिल रहा है, अब उन सभी लोगों का जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर सत्यापन करेंगे। डीएम ने प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी को दो-दो ग्राम पंचायतों के राशन कार्डधारकों का गांवों में पहुंचकर विधिवत रूप से सत्यापन करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


डीएम के आदेश के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर राशन कार्डों का सत्यापन शुरू कर दिया है, जिससे 15 जून तक राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके। सत्यापन में जो भी अपात्र लोग इस योजना का लाभ पाते हुए मिलेंगे, उन सभी के बारे में पूरे विवरण सहित सत्यापन रिपोर्ट डीएम के माध्यम से आपूर्ति विभाग को सौंपी जाएगी, जिससे इन लोगों के राशन कार्ड निरस्त करने के साथ ही योजना के लिए पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed