{"_id":"6504a503e33e5e7eb40c9005","slug":"dispute-with-the-electrical-team-that-came-to-cut-the-connection-of-the-mill-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चक्की का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम से विवाद, हुआ हंगामा, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चक्की का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम से विवाद, हुआ हंगामा, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
Sat, 16 Sep 2023 12:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:10 AM IST
सार
अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत टीम गांव छीतीपुर में एक चक्की का सर्वे करने अधिकारियों के आदेश पर गई थी। वहां पर उनसे और उनकी टीम से अभद्रता की गई। इसकी तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विद्युत टीम से विवाद के बाद कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर में शुक्रवार को एक आटा चक्की का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का चक्की संचालक सहित कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया। मौके पर हंगामे के बाद विद्युत टीम ने चक्की का कनेक्शन काट दिया। विद्युत अधिकारियों और चक्की संचालक की ओर से एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गांव छीतीपुर निवासी मोहन सिंह आटा चक्की चलाते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार को विद्युत टीम उनके यहां सर्वे के लिए पहुंची। मोहन सिंह ने बताया कि उनके कनेक्शन का मामला न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार की शाम को फिर विद्युत विभाग की टीम उनके घर पहुंची और कनेक्शन काटने लगी। मोहन सिंह का कहना है कि उन्होंने बार बार अपने पास आदेश होने की बात कही, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। परिजनों और महिलाओं से भी बिजली टीम के सदस्यों ने अभद्रता की और जबरन उनका कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद काफी लोग कोतवाली पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोहन सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली हसायन में तहरीर दे दी गई है, जबकि कोतवाली प्रभारी धीरज गौतम का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम से गांव छीतीपुर के लोगों ने अभद्रता की है। इसकी तहरीर मिल गई है। शीघ्र मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत टीम गांव छीतीपुर में एक चक्की का सर्वे करने अधिकारियों के आदेश पर गई थी। वहां पर उनसे और उनकी टीम से अभद्रता की गई। इसकी तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन