{"_id":"66f9cb013b14a83db70562a4","slug":"diseases-spreading-in-the-village-after-the-rains-stopped-hathras-news-c-56-1-sali1016-120894-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश बंद होने के बाद गांव में फैल रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश बंद होने के बाद गांव में फैल रहीं बीमारियां
विज्ञापन
बारिश बंद होने के बाद क्षेत्र में बीमारियां फैलना शुरू हो गई हैं। क्षेत्र में ऐसा कोई सा गांव नहीं है, जहां पर बीमार लोगों की चारपाई न बिछी हों। इनमें से अधिकांश मरीजों को मलेरिया, टाइफाइड के साथ वायरल बुखार हुआ है। इनका उपचार जारी है।
सीएससी पर प्रतिदिन ओपीडी में पहले 150 से 200 मरीज देखे जाते थे, अब इनकी संख्या 250 से 300 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के लोग में गांव में भ्रमण कर लोगों को दवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीमारियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। अप्रशिक्षितों के यहां भी बीमार मरीजों की कतारें लगी हैं। हर गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के यहां पर बिछी चारपाइयों पर मरीजों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है। इसके एवज में वह मरीजों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। इसके साथ ही अप्रशिक्षित चिकित्सक बिना रजिस्ट्रेशन वाली प्रयोगशालाओं पर रक्त जांच के लिए भेज देते हैं, जहां से उन्हें कमीशन भी प्राप्त होता है। सीएमओ ने कहा कि है कि सहपऊ और हाथरस के गांवों में उपचार की व्यवस्थाएं की गई हैं। टीमें गांव-गांव पहुंच कर लोगों को दवाएं दे रही हैं।
-- -- -- -- --