फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Discussion in detail on maternal and child safety card

मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड पर हुई विस्तार से चर्चा

Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Discussion in detail on maternal and child safety card
मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड पर हुई विस्तार से चर्चा
विज्ञापन

जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी के साथ सीएमओ ने की बैठक
मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड में मां व बच्चे के स्वास्थ्य का रखा जाएगा पूरा ब्यौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मां व बच्चे के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास को अंकित करने वाले मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड के नए संस्करण के संबंध में सीएमओ दफ्तर में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ.बृजेश राठौर ने की। यहां पर मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड के बारे में ट्रेनिंग व चर्चा की गई। जिसमें जिले के समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी, ब्लॉक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर शामिल हुए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने बताया गया कि यह एमसीपी कार्ड आधार या अन्य कार्डों की तरह महत्वपूर्ण है। जिसमें दी गई जानकारी का प्रयोग करने व सूचनाओं को अंकित करने पर मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। यह कार्ड दो विभागों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित 40 पेजों का दस्तावेज है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिला, प्रसूता, दूध पिलाने वाली माताओं तथा पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

आशा तथा एएनएम द्वारा गर्भवती, प्रसूता और पांच वर्ष तक के बच्चे को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं, प्रतिरक्षण के बारे में अंकित किया जाएगा। इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम, आशा, आंगनबाडिय़ों तथा क्षेत्र में माताओं जनसामान्य को विभिन्न बैठकों द्वारा इस कार्ड के महत्व एवं प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed