{"_id":"5ff1fce78ebc3e3c571497dd","slug":"discuss-about-increase-farmers-income-hathras-news-ali252726583","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय को दोगुना करने के लिए गोष्ठियों, प्रदर्शनी का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए गोष्ठियों, प्रदर्शनी का होगा आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जिले में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों, जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण और किसान की आमदनी को दोगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जाएगा। यह अभियान छह जनवरी से शुरू होगा। प्रत्येक विकास खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत कृषि व सहवर्ती सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी का आयोजन होगा। स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों के प्रदर्शन कराए जाएंगे।
प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विकास खंड स्तर पर होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएंगे एवं लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृतिपत्र/ प्रमाणपत्र/ कृषि यंत्र वितरण/ पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। डीएम ने सभी पर्यवेक्षकीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स व कार्यवृत्त उसी दिन शाम को उप कृषि निदेशक हाथरस को उपलब्ध कराएंगे।