फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Disclosure of robbery from agent of micro fin finance company

खुद को लुटवाया एजेंट ने: ताऊ के लड़के संग मिलकर कराई लूट, पुलिस ने दोनों दबोचे, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Mon, 12 Aug 2024 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट ने अपने ताऊ के लड़के के संग मिलकर अपने आप को लुटवाने की घटना को अंजाम दिया। लूट का खुलासा करते हुए सादाबाद पुलिस एवं एसओजी ने एजेंट और उसके ताऊ के लड़के को दबोच लिया।

विज्ञापन
Disclosure of robbery from agent of micro fin finance company
झूठी लूट का खुलासा करते हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल, साथ में दबोचे गए अभियुक्त - फोटो : पुलिस

विस्तार

थाना सादाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम ने स्वतन्त्र माइक्रो फिन फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट से हुई कैश चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। एजेंट ने अपने ताऊ के लड़के के साथ मिलकर खुद को लुटवाने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। झूठी सूचना देने वाले वादी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे हुए 107000 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


6 अगस्त को कपिल पुत्र महेश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम दीवा हीमिदपुर ,पिसावा जनपद अलीगढ ने थाना सादाबाद पर सूचना दी कि वह स्वतन्त्र माइक्रो फिन फाइनेन्स कम्पनी में एसएफओ के पद पर कार्यरत हैं। वह  107000 रुपये कैश कलेक्ट करके जा  रहा था । सलेमपुर व बढ़ार के के बीच वह बाइक खड़ी करके उस पर थैला रखकर शौच करने लगा। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए औऱ बाइक पर रखा थैला लेकर भाग गए । 
विज्ञापन


लूट के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। पुलिस ने घटना में वादी व उसके ताऊ के लड़के को आज चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संटीकरा-सहपऊ जाने वाले रास्ते पर ग्राम नगला बेरू व मांगरू के मध्य मार्ग पर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ में जुर्म का कबूल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ प्रवीन कुमार ने बताया कि उसने 12 कक्षा तक पढ़ाई की है। दुर्गेश उर्फ गौरव उसके ताऊ का लड़का है। दुर्गेश शादीशुदा है और पहले एक कम्पनी में काम करता था, जिसको मंदी के कारण निकाल दिया गया । कपिल ने दुर्गेश के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । उसने रुपयों से भरा बैग तथा दो मोबाइल फोन बैग में रखकर दुर्गेश को दे दिये । कुछ देर बाद उसने चोरी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दे दी ।   


दुर्गेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अलीगढ़ में अपने गांव में भी एक कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी । घटना को आज या कल में अंजाम देने वाला था। पुलिस टीम को 25000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed