फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dilapidated roads test the devotees of Mahadev

Hathras News: शिव भक्तों की परीक्षा लेंगी जर्जर सड़कें, शिवालयों के रास्ते हैं दुर्दशा के शिकार

Sun, 12 Feb 2023 04:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 04:50 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवालयों में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। लेकिन इन शिवालयों के रास्ते दुर्दशा के शिकार हैं।

विज्ञापन
Dilapidated roads test the devotees of Mahadev
भूतेश्वर महादेव मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि 18 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। भक्त गंगा घाटों से कांवड़ लेकर आएंगे। लेकिन हाथरस की जर्जर सड़कें गंतव्य की दूरी तय करने में शिव भक्तों की परीक्षा लेंगीं। शहर के चौबे महादेव, भूतेश्वर महादेव आदि शिवालयों पर मेला का आयोजन होगा। इन मंदिरों के लिए जाने वाले रास्ते जर्जर हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवालयों में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। लेकिन इन शिवालयों के रास्ते दुर्दशा के शिकार हैं। सीएम महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने की बात कह रहे हैं। वहीं, जिले के अधिकारियों का इन शिवालयों के जर्जर रास्तों की ओर ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन


चौबे महादेव व भूतेश्वर महादेव मंदिर की राह कठिन
शहर के चौबे वाले महादेव मंदिर पर श्रद्धालु दूर-दूर से पूजा करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि के दिन यहां काफी भीड़ रहती है। कांवड़ चढ़ाने के लिए रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है। यह मार्ग जर्जर हालत में है। वहीं, भूतेश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर हर रोनाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते पर जलभराव है। भक्तों को काफी मुश्किल से अन्य मार्गों से दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, सहपऊ के प्राकटेश्वर महादेव, मानिकपुर महाकालेश्वर महादेव, सादाबाद, हसायन आदि स्थानों के प्रमुख शिवालयों के लिए जाने वाले रास्तों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबे वाले महादेव मंदिर को जाने वाला रास्ता जर्जर हालत में है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महाशिवरात्रि पर्व से पहले इन रास्तों में सुधार किया जाए। -विजय कुमार, राहगीर
शहर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते पर जलभराव है। इस कारण अन्य रास्ते से मंदिर की दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार पानी निकासी के निदान की मांग की गई। आज तक कुछ नहीं हुआ है। -सुखवीर सिंह, राहगीर

शहर में अधिकांश शिवालयों के लिए जाने वाले रास्ते बदहाल हैं। मंदिर की दूरी तय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। एक तरफ सरकार शिवभक्तों की चिंता कर रही है। वहीं जिले के अधिकारी सड़क दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -अमित कुशवाहा, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed