फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dilapidated house collapses, woman injured

Hathras News: जर्जर मकान का छज्जा व बाउंड्री गिरी, महिला घायल

Wed, 05 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated house collapses, woman injured
छज्जा व दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
शहर की चमन गली में मंगलवार शाम बारिश के कारण आई सीलन से एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा और बाउंड्री अचानक ढह गई। हादसे में 55 वर्षीय एक महिला घायल हो गई, जबकि मलबे की चपेट में आने से पड़ोसी के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के रहने वाले सगे भाइयों वेदप्रकाश और पप्पू का मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। हाल ही में हुई बारिश के कारण दीवारों में सीलन आ गई थी, जिससे मंगलवार शाम दूसरी मंजिल का छज्जा और बाउंड्री अचानक नीचे आ गिरी। हादसे के दौरान पप्पू की 55 वर्षीय पत्नी मंजू मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

छज्जे का भारी मलबा बराबर में रहने वाले भगवानदास वर्मा की दूसरी मंजिल की दीवार पर जा गिरा, जिससे उनकी दीवार ढह गई। नीचे लगा लोहे का जाल भी मलबे के वजन से टूट गया। घटना के समय भगवानदास का पूरा परिवार मकान के भूतल पर मौजूद था। लोहे का जाल टूटने के बावजूद नीचे मौजूद लोग सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई है। दोनों ही भाई फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed