फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Diet breaks down four samples

सेहत बिगाड़ रहा दूध चार नमूने हुए फेल

Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diet breaks down four samples
synthetic milk - फोटो : अमर उजाला
बाजार में बिक रहा दूध और जो दूध दूधिए के जरिए आपके यहां तक पहुंच रहा है, वह आपकी सेहत को बनाने का नहीं बल्कि बिगाड़ने का काम कर रहा है। इसका खुलासा एफडीए लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है। मिश्रित दूध के चार नमूने फेल हो गए हैं। इनके खिलाफ प्रशासन की ओर से नोटिस और मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूध पीकर लोगों की सेहत बनती है, लेकिन मिलावट के दौर में अब दूध भी सेहत का दुश्मन बनता जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों से लेकर भेजे जा रहे दूध के अधिकांश नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। शनिवार को एफडीए को प्राप्त हुई, लखनऊ लैब की जांच रिपोर्ट में दूध के चार नमूने फेल हो गए हैं। निर्धारित मात्रा से कम चिकनाई कम होने की वजह से चारों नमूने अधोमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि  14 फरवरी को गांव चाचपुर चंदपा के दीपक कुमार से लिया गया मिश्रित दूध का नमूना अधोमानक आया है।
विज्ञापन


25 फरवरी को अजरोई रोड सासनी स्थित एसएन डेयरी फूड्स प्रा.लि. से लिया गया स्किम्ड मिल्क का नमूना भी अधोमानक आया है। 19 दिसंबर को गांव ठूलई से महीपाल सिंह से लिया गया दूध का नमूना और सलेमपुर हाथरस जंक्शन से बनवारी लाल से लिया गया दूध का नमूना भी लैब की रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया है। दूध में पानी की मात्रा काफी अधिक पाई गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मुकदमा की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed